राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिये खुश खबर

महाराष्ट्र राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिये खुश खबर आयी है। इसमे राज्य कर्मचारियों को स्वीकार्य महंगाई भत्ते की दर को संशोधित करने का प्रश्न सरकार के विचाराधीन था। उसी को लेकर सामने आयी नयी खबर।

राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिये खुश खबर महंगाई भत्ते में 4% की बाढ

महाराष्ट्र राज्य सरकार ने एक नया आदेश पारित किया है जिससे राज्य सरकारी कर्मचारियों के वेतन में महंगाई भत्ता 4% से बढ़ाया गया है।

महाराष्ट्र सरकार का आदेश है कि 1 जुलाई, 2023 से 7 वें वेतन आयोग के अनुसार संशोधित वेतन संरचना में मूल वेतन पर स्वीकार्य महंगाई भत्ते की दर 42% से बढ़ाकर 46% कर दी जाएगी। याने के पहले महंगाई भत्ते की दर में 4% की बढोतरी कर दी है।

उक्त महंगाई भत्ता वृद्धि का नकद भुगतान नवंबर, 2023 के वेतन के साथ दिया जाएगा। उसके साथ 1 जुलाई, 2023 से 31 अक्टूबर, 2023 तक की अवधि के एरियर का भुगतान नवंबर के वेतन के साथ किया जायेगा।

साल में दो बार कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। 1 जनवरी और 1 जुलाई हर साल महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। आज से पहले सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42% था। उसमें नए आदेश के अनुसार 4% बढ़ोतरी कर दी है।महंगाई भत्ता 46% हो गया है।

ये 4% की बढ़ोतरी 1 जुलाई से सभी कर्मचारियों को मिलेगी।

 उक्त सरकारी निर्णय महाराष्ट्र सरकार की वेबसाइट www.maharashtra.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।

CRPF GD Constable recruitment 2023

Leave a Comment