PPF interest rate 2024: PPF बारे में अक्सर पुछे जाने वाले सवाल

PPF interest rate 2024: PPF एक सबसे लोकप्रिय सेविंग स्कीम है। इस योजना को केंद्रीय सरकार द्वारा चलाया जाता है। इसमें निवेशक को फिक्स सालाना ब्याज मिलता है। PPF एक लंबे समय के लिए निवेश करने वाले लोगों के लिए अच्छा विकल्प है। विशेष रूप से जो लोग सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न पाना चाहते हैं उनके लिए यह योजना बहुत ही अच्छी है।

हम इस पोस्ट में पीपीएफ क्या होता है, PPF मैं कितने रूपयों का निवेश कर सकते हैं? पीएफ के ब्याज पर टैक्स लगता है क्या? PPF interest rate 2024 का क्या है? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब देंगे।

PPF योजना क्या है?

PPF एक सुरक्षित और गारंटीड मुनाफा देने वाली बचत योजना है। इस बचत योजना में आप अपनी बचत कर सकते हो। इसका नियंत्रण केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है। इस योजना में आपको निश्चित ब्याज मिलता है। निवेश पर मिलने वाला ब्याज का दर हर साल निश्चित किया जाता है।

PPF का full from क्या है?

PPF का full from Public Provident Fund होता है। इस फंड में कोई भी इंसान आपनी बचत कर सकता है।

PPF का खाता कहां खोलें?

PPF का खाता आप किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में या फिर डाकघर में खोल सकते हैं। इसके लिए आपका बचत खाता उस बैंक में होना जरूरी होता है।

PPF Interest rate 2024 क्या है?

PPF का ब्याज दर हर साल घोषित किया जाता है। इस साल PPF Interest rate 2023 -24  का 7.10% है। इस दर के अनुसार 31 मार्च को अपने खाते में जमा रकम पर ब्याज जमा किया जाता है। मार्केट के महंगाई दर के अनुसार इस ब्याज दर में हर साल बदलाव हो सकता है। वित्तीय साल 2023/24 के लिये PPF Interest rate 7.1% घोषित किया गया है।

एसबीआई बैंक का ब्याज दर कितना होता है? यह पोस्ट का पीएफ का ब्याज दर कितना होता है? ऐसे ही कुछ सवाल आपके मन में होंगे तो आपकी जानकारी के लिए पीएफ का खाता किसी भी बैंक में हो या डाकघर में हो सभी जगह मिलने वाला ब्याज दर समान होता है। PPF Interest rate सभी बैंक में समान होता है।

PPF खाते में कितने रुपए जमा कर सकते हैं?

एक वित्तीय साल में कम से कम ₹500 और अधिकतम 150000 रुपए पीएफ खाते में जमा कर सकते हैं। ₹500 से कम राशि आप साल में जमा नहीं कर सकते। आप इस खाते में साल में एक बार या आप जैसे चाहे हर महीना भी इसमें पैसा डाल सकते हैं।

आप आपकी इच्छा के अनुसार इसमें राशि जमा कर सकते हैं। अगर पहले साल आपने 5000 जमा किए तो अगले साल आप इससे कम या ज्यादा या इतनी ही राशि जमा कर सकते हैं। राशि जमा करने पर कोई बंधन नहीं है। सिर्फ साल में कम से कम 500 और ज्यादा से ज्यादा डेढ़ लाख रुपये आप जमा कर सकते हो। 500 से कम या डेढ़ लाख से ज्यादा राशि आप सालाना जमा नहीं कर सकते। इसके बीच की राशि आप जमा कर सकते हो।

GD Constable recruitment 2023-24 सीआरपीएफ जीडी कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू

PPF की बचत पर कर सवलत मिलती है क्या?

पीएफ खाते में जमा की गई राशि आयकर के कलम 80C के अंतर्गत कर मुक्त है। यानी के अगर आप इस खाते में सालाना 150000 राशि जमा करते हैं तो आपको 150000 रुपए की राशि पर  80C के तहत कर में छूट मिलेगी।

इसके अलावा इस खाते में आपको जो ब्याज मिलता है उस ब्याज पर भी किसी प्रकार का टैक्स नहीं लगता। मैच्योरिटी के बाद मिलने वाली सभी राशि टैक्स फ्री होती है। इसलिए इस खाते का आप कर सवलत पाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

PPF Interest rate हमेशा केलिए एकही होता है क्या?

नहीं। पीएफ का पैसा हर साल मार्केट के ब्याज दर के अनुसार बदलता रहता है। शुरू में ये ब्याज दर 8% के ऊपर था मगर अब ये PPF Interest rate 2023 तक 7.1 प्रतिशत आ चुका है। क्योंकि सभी बैंकों के ब्याज दर धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। इसका असर पीएफ खाते के ब्याज पर भी हो सकता है।

पीएफ खाते की मैच्योरिटी कब होती है?

पीएफ खाते की  मैच्योरिटी खाता शुरू करने से 15 साल तक रहती है। आप इसमें हर साल राशि जमा कर सकते हो। इसकी मैच्योरिटी 15 साल बाद आपको ब्याज के साथ मिलेगी। इस साल PPF Interest rate का 7.1% हैं।

3 साल के बाद 6 साल तक आपको जमा राशि के ऊपर कर्ज मिल सकता है। सातवें साल के बाद अगर आपको जरूरत है तो आप पहले साल जमा की गई रकम इस पीएफ खाते से निकाल सकते हैं। 7 साल के बाद हर साल आप कुछ राशि निकाल सकते हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने पास के किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक या पोस्ट में जाकर अधिक जानकारी ले सकते हैं। यह यहां क्लिक करके आप आधिकारिक वेबसाइट से और ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।

इसके अलावा पीएफ के बारे में आपके मन में और कुछ भी सवाल हो तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख सकते हो। उसका जवाब देने की पूरी कोशिश हमारी तरफ से की जाएगी।

 

Leave a Comment